Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    पेशाब से गूंथती थी आटा 8 साल से खाना बना रही महिला पर लगा ये आरोप
    समाज

    पेशाब से गूंथती थी आटा 8 साल से खाना बना रही महिला पर लगा ये आरोप

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaOctober 16, 2024Updated:October 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी के गाजियाबाद के जिस घर में ये घरेलू सहायिका खाना बनाती थी वहां एक-एक करके लोगों को लीवर और पेट की बीमारी होने लगी. जब इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो उन्हें खाने में गड़बड़ी की आशंका हुई. किचन में कैमरा लगवाया, तब सब पता चला!

    इसे भी पढ़ें ⇒बिना ट्यूटर के माँ- बच्चे का जुड़ाव बढ़ाने का तरीका

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक घरेलू सहायिका पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. सहायिका 8 सालों से यहां के एक परिवार के लिए काम कर रही थी. उस पर पीड़ित परिवार के लिए खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिलाने का आरोप लगा है. परिवार का कहना है कि उनके घर में एक-एक करके सब बीमार हो गए. इसके बाद किचन में कैमरा लगवाया गया. शिकायतकर्ता का कहना है कि घरेलू सहायिका को ऐसा करते हुए कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया है.

    एक रिपोर्ट के अनुसार, मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसायटी का है. यहां एक रियल एस्टेट कारोबारी का परिवार रहता है. उनका कहना है कि कुछ महीनों से उनके परिवार के लोग बीमार चल रहे हैं. सबके पेट और लीवर में दिक्कतें हैं. शिकायतकर्ता ने कहा कि शुरू में उन्हें ये सामान्य इंफेक्शन लगा. लेकिन इलाज के बाद भी कोई ठोस सुधार नहीं हुआ. इसके बाद उन्हें खाने में गड़बड़ी की आशंका हुई.

    परिवार ने किचन में कैमरा लगवा दिया. उन्होंने दावा किया कि घरेलू सहायिका रीना खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी. ये घटना कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई. इसके बाद कारोबारी की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया.

    शिकायत में कहा गया कि आरोपी ऐसा लंबे समय से कर रही थी. FIR में लीवर की बीमारी का भी जिक्र किया गया है. DCP सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मामले की जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में FIR दर्ज कर ली गई है. और आरोपी रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    इसे भी पढ़ें ⇒नीट 2025 की तैयारी: घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा के साथ सफलता की कुंजी

    पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में रीना ने आरोपों को खारिज कर दिया था. उसने कसम भी खाई थी कि वो ऐसा करने की सोच भी नहीं सकती. बाद में जब उसे फुटेज दिखाया गया, तो उसने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. पुलिस ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि ऐसा कब से हो रहा था? और वो ऐसा क्यों कर रही थी? इसके लिए मामले में आगे की जांच की जा रही है.

    #Crossing Republic #family #fever #ghaziabad #infection #police #UP #urine
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    September 30, 2026

    इटली में गूंजी भारत की बेटी की बंदूक! सबीरा हारिस ने पेराजी कप में रचा इतिहास

    August 15, 2026

    पत्रकार से लीगल मंच तक ! मुन्ने भारती बने ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के मीडिया एडवाइज़र

    April 2, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.