Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    राजस्थान की लोक कला को बढ़ावा देने के लिए ‘कल्चरल डायरीज’ कार्यक्रम
    समाज

    राजस्थान की लोक कला को बढ़ावा देने के लिए ‘कल्चरल डायरीज’ कार्यक्रम

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर: राजस्थान की समृद्ध लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने कई अभिनव प्रयासों की शुरुआत की है। इन प्रयासों के तहत, जयपुर के प्रतिष्ठित अल्बर्ट हॉल में ‘कल्चरल डायरीज’ नामक एक नया सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जो राज्य की कला और संस्कृति को एक नए आयाम तक पहुंचाएगा।

    दिया कुमारी

    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर यह कार्यक्रम शुरू हो रही है उन्होंने कहा कि “यह कल्चरल डायरीज एक पाक्षिक कार्यक्रम है, जिसके तहत प्रत्येक महीने में दो बार, शुक्रवार और शनिवार को, राजस्थान के लोक कलाकारों और कला की विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां अल्बर्ट हॉल पर आयोजित की जाएंगी”।

    ‘कल्चरल डायरीज’ की पहली प्रस्तुति 15 और 16 नवंबर को होगी। 15 नवंबर को प्रदेश के ब्रज आंचल की प्रस्तुतियां होंगी, वहीं शनिवार को बाड़मेर के लंगा-मांगणियार कलाकारों द्वारा गायन-वादन की प्रस्तुति दी जाएगी। ‘कल्चरल डायरीज’ प्रदेश के लोक कलाकारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया एक सशक्त कदम है। राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर होने वाली इन प्रस्तुतियों के दौरान राजस्थान के प्रत्येक संभाग की गायन, वादन, नृत्य और पारंपरिक कलाओं को देखने, सुनने और जानने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम श्रृंखला में लोक कलाओं के साथ ही समकालीन संगीत, लाइव थिएटर और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी, जो राजस्थान की परंपराओं का एक संपूर्ण परिदृश्य प्रदर्शित करेंगी। इस पहल का उद्देश्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता से रू-ब-रू कराने का अवसर प्रदान करना है।

    #AlbertHallJaipur #CulturalDiaries #CulturalEvents #IndianFolkMusic #LangaManganiyar #LocalArtists #RajasthanCulture #RajasthanGovernment #RajasthaniDance #TourismInRajasthan #TraditionalArtForms
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    September 30, 2026

    इटली में गूंजी भारत की बेटी की बंदूक! सबीरा हारिस ने पेराजी कप में रचा इतिहास

    August 15, 2026

    जापान की मायूमी कैसे बन गई ‘राजस्थानी मधु’? एक फिल्म ने बदल दी पहचान!

    April 13, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.