Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    समाधान फाउंडेशन द्वारा विचार गोष्ठी एव सम्मान समारोह 25 को
    समाज

    समाधान फाउंडेशन द्वारा विचार गोष्ठी एव सम्मान समारोह 25 को

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    पंडित मदन मोहन मालवीय,अटल बिहारी वाजपेयी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। 25 दिसंबर का दिन भारतीय इतिहास में काफी महत्वपूर्ण है, 25 दिसंबर 1861 को महामना मदन मोहन मालवीय का जन्म हुआ था। इलाहाबाद में जन्मे पंडित मदन मोहन मालवीय भारत के पहले और अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की उपाधि से वि•ाूषित किया गया. वहीं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म भी 25 दिसंबर को ही हुआ था। श्री वाजपेयी एक सम्मानजनक व्यक्ति और भारत के महानतम राजनेताओं में से एक थे। वे अपने राजनीतिक दृढ़ संकल्पों और राजनीतिक समझ के साथ-साथ अपने भाषण देने के अंदाज और कविता के कारण भी जाने जाते थे। अटल बिहारी बाजपेयी को भारतीय राजनीति का पितामह माना जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं हैं कि देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त करने वाले और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में रहते हुए एक विशिष्ट और सराहनीय मुकाम को हासिल किया था।

    इसे भी पढ़ें=घरेलू विवाद से दहेज़ के झूठे मामलों में उलझते पुरुष

    25 दिसंबर का दिन महामना मदन माहेन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के रूप में पूरा देश हर्षोल्लास से मनाता है। इसी उपलक्ष्य में समाधान फाउंडेशन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विचार गोष्ठी एव सम्मान समारोह का आयोजन कंस्टीटूशन क्लब में  करने का निश्चय किया है। जिसमें जगत गुरु शंकराचार्य, केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव और आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित गई मण्मान्य हस्तियों के शामिल होने की संभावनाा है।

    आपको बता दें कि समाधान फाउंडेशन एक राष्ट्रवादी संस्था है जो सतत राष्ट्र की सेवा में संलग्न रहती है। बीते वर्षों में संस्था ने तमाम राष्ट्रीय मुददों पर, समय-समस पर जनजागरण, विचार गोष्ठी और सेमिनार का आयोजन करती रही है। इसमें ‘महामना विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह’ कार्यक्रम प्रमुख है। इसके अतिरिक्त संस्था गौशाला, मंदिरो का जार्णाेद्वार और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।

    #atalbihari #constitution club #Madan mohan #National issues #political leader #samadhan Foundation
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    September 30, 2026

    इटली में गूंजी भारत की बेटी की बंदूक! सबीरा हारिस ने पेराजी कप में रचा इतिहास

    August 15, 2026

    पत्रकार से लीगल मंच तक ! मुन्ने भारती बने ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के मीडिया एडवाइज़र

    April 2, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.